IDBI Executive Recruitment 2023 in Hindi: आईडीबीआई बैंक ने कुल 1036 पदों पर कार्यकारी (Executive) अधिकारी (अनुबंध पर) नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किया है। जिन उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री है वे इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि उम्मीदवार आईडीबीआई बैंक भर्ती 2023 में इच्छुक हैं तो वे 24 मई 2023 से 07 जून 2023 के बीच फॉर्म भर सकते हैं। और उम्मीदवार से अनुरोध है की ऑनलाइन आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना अवश्य पढ़ें ले।
इस लेख में, हम IDBI Executive Recruitment 2023 in Hindi में भर्ती से संबंधित सभी जानकारी जैसे महत्वपूर्ण तिथियां, शुल्क, पात्रता मानदंड, परीक्षा तिथि, IDBI Executive Syllabus 2023, और IDBI Executive Salary के बारे में जानेंगे जिनका उल्लेख नीचे किया गया है।
IDBI Executive Recruitment 2023 in Hindi notification
IDBI कार्यकारी (Executive) की यह भर्ती अनुबंध (Contract) के आधार पर होगी। अनुबंध (Contract) के अनुसार इस पद की नियुक्ति प्रारंभ में 1 वर्ष की अवधि के लिए होगा, परन्तु संतोषजनक प्रदर्शन और अनुभव के आधार पर इसे और 2 वर्ष की अवधि के लिए आगे बढ़ाने के लिए समीक्षा की जा सकती है।
पद का नाम | कार्यकारी अधिकारी (Executive officer) |
कुल रिक्तियां | 1036 |
संगठन का नाम | IDBI Bank |
श्रेणी | Latest Job |
विज्ञापन संख्या | 03 /2023-24 |
आधिकारिक विज्ञापन की तारीख | 24/05/2023 |
ROJGARWARRIORHINDI.COM |
महत्वपूर्ण तिथियाँ
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ | 24/05/2023 |
आवेदन और भुगतान की अंतिम तिथि | 07/06/2023 |
एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि | परीक्षा से पहले |
परीक्षा की तिथि | 02 जुलाई 2023 (रविवार) |
आवेदन शुल्क
- General / OBC / EWS: 1000/-
- SC / ST / PwBD: 200/-
आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई या आईडीबीआई ई चालान के माध्यम से कर सकते है।
आयु-सीमा
- आयु सीमा: 20 वर्ष
- आयु सीमा: 25 वर्ष
- आयु सीमा की गणना 01/05/2023 तक
- आयु 02 मई 1998 से 01 मई 2003 के बीच होनी चाहिए (दोनों तिथियां सम्मिलित)
ध्यान दें:– उम्मीदवार को आईडीबीआई कार्यकारी भर्ती 2023 में आयु की छूट अधिसूचना के नियमानुसार मिलेगी।
IDBI Executive Salary
IDBI कार्यकारी (Executive) की यह भर्ती अनुबंध (contract) के आधार पर होगी। अनुबंध (contract) के अनुसार इस पद की नियुक्ति प्रारंभ में 1 वर्ष की अवधि के लिए होगा, परन्तु संतोषजनक प्रदर्शन के आधार पर इसे और 2 वर्ष की अवधि के लिए आगे बढ़ाने के लिए समीक्षा की जा सकती है।
आईडीबीआई के कार्यकारी अधिकारी के रूप में वेतन पहले वर्ष में 29,000/- रुपये प्रति माह, दूसरे वर्ष में 31,000/- रुपये प्रति माह और सेवा के तीसरे वर्ष में 34,000/- रुपये प्रति माह मिलेगा।
अनुबंध (contract) के अनुसार संविदात्मक सेवा के 3 वर्ष की अवधि के सफलतापूर्वक पूरा होने पर, बैंक द्वारा आयोजित की जाने वाली चयन प्रक्रिया के माध्यम से बैंक में सहायक प्रबंधक (ग्रेड ए) के रूप में नियुक्ति के लिए पात्र होंगे। तब आईडीबीआई सहायक प्रबंधक का वेतन 36,000 रुपये से 63,840 रुपये प्रति माह (लगभग) होगा।
IDBI Executive Vacancy Details (कुल 1036 पद)
आईडीबीआई कार्यकारी भर्ती 2023 के लिए 10136 रिक्तियां हैं। तथा पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए 50 रिक्तियां हैं (VH: 19 | HH: 11 | OH: 10 | MD/ID: 10) और आईडीबीआई कार्यकारी की श्रेणी के अनुसार रिक्त पदों का विवरण नीचे दिया गया है।
पद का नाम | GEN | EWS | OBC | SC | ST | कुल पद |
कार्यकारी अधिकारी (On Contract) | 451 | 103 | 255 | 160 | 67 | 1036 |
IDBI Executive Eligibility Criteria
यदि उम्मीदवार आईडीबीआई कार्यकारी भर्ती 2023 में रुचि रखते हैं, तो उन्हें आईडीबीआई कार्यकारी अधिकारियों के लिए सभी पात्रता मानदंड जानना चाहिए। ये पात्रता मानदंड नीचे उल्लेखित हैं।
- उम्मीदवार के पास भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
IDBI Executive Syllabus And Exam Pattern 2023 PDF
आईडीबीआई कार्यकारी पाठ्यक्रम तार्किक तर्क, डेटा विश्लेषण और व्याख्या, अंग्रेजी भाषा, मात्रात्मक योग्यता, सामान्य, अर्थव्यवस्था, बैंकिंग जागरूकता, कंप्यूटर और आईटी से सम्बंधित है। यह परीक्षा केवल अंग्रेजी और हिंदी भाषा में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। 200 प्रश्न होंगे। यहां पाएं IDBI Executive Syllabus syllabus पूरी जानकारी…
IDBI Executive सिलेबस एव एग्जाम पैटर्न 2023
IDBI Executive Exam Date 2023
IDBI बैंक द्वारा कार्यकारी (Executive) परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई थी। आईडीबीआई कार्यकारी की परीक्षा 02 जुलाई 2023 (रविवार) को होगी। और आईडीबीआई कार्यकारी का प्रवेश पत्र परीक्षा से पहले परीक्षा आईडीबीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जायेगा।
Indian Navy MR Books For Preparation
IDBI Executive परीक्षा की तैयारी के लिए करंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान से अपडेट रहना होगा। इसके लिए किताबे और अखबारों को रोजाना पढने से जानकारी को हासिल किया जा सकता है। तथा अन्य विषयों के लिए विभिन्न पुस्तकों में उपलब्ध प्रश्नों के सेट के साथ पर्याप्त अभ्यास की आवश्यकता होती है। IDBI Executive Exam से सम्बंधित कुछ किताबो को नीचे मेंशन किया गया है।
IDBI Executive Selection Process
- परीक्षा (सीबीटी आधारित)
- दस्तावेज़ सत्यापन
- चिकित्सीय परीक्षा
- अंतिम सूची (चयनित उम्मीदवारों की सूची)
How To Fill IDBI Executive Online Form 2023
आवश्यक दस्तावेज (फॉर्म भरने के लिए):-
- आधार कार्ड (या कोई अन्य वैध फोटो पहचान पत्र)
- कक्षा 10वीं का प्रमाण पत्र
- कक्षा 12वीं का प्रमाण पत्र
- स्नातक की डिग्री
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
अपलोड करने के लिए स्कैन किए गए दस्तावेज (फोटोग्राफ/हस्ताक्षर सहित):-
दस्तावेज़ (Jpeg/ Jpg) | Size (In KB) |
रंगीन फोटोग्राफ | (20 – 50) |
हस्ताक्षर | (10 – 20) |
बाएं अंगूठे का निशान | (20 – 50) |
हस्तलिखित घोषणा पत्र | (50 – 100) |
हस्तलिखित घोषणा पत्र इस प्रकार है –
“I, _______ (Name Of The Candidate), Hereby Declare That All The Information Submitted By Me In The Application Form Is Correct, True, And Valid. I Will Present The Supporting Documents As And When Required.”
- उम्मीदवार जो भारत के नागरिक हैं, वे IDBI Executive Recruitment 2023 का ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
- उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना अवस्य पढ़ें ले।
- नीचे दिए गए अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें, और फिर बहुत ही सावधानी से फॉर्म को स्टेप बाय स्टेप भरें।
- पहले पंजीकरण करे (यदि पहले से है) तो पंजीकरण संख्या और पासवर्ड के साथ लॉग इन करें और फिर बहुत सावधानी से फॉर्म को चरण दर चरण भरें।
- फॉर्म को अंतिम रूप से जमा करने से पहले कृपया पूर्वावलोकन पृष्ठ (Preview Page) पर सभी कॉलमों को ध्यान से देखें और फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करें (सुनिश्चित करें कि आपका भुगतान सफल हो गया है)।
- फॉर्म को अंतिम रूप से जमा करने के बाद, कृपया फॉर्म और शुल्क रसीद का एक प्रिंटआउट लें और इसे सुरक्षित रखें।
यह भी पढ़ें: डाक विभाग में 12828 ग्रामीण डाक सेवक की भर्ती शुरु: जानिए India Post GDS Recruitment 2023 की पूरी जानकारी
Important Links |
|
Apply Online | click here |
Official Notification | click here |
IDBI Executive Syllabus 2023 |
click here |
IDBI Bank Official Website |
Click Here |
Join Us On | Facebook | Telegram |
IDBI Executive Recruitment 2023 in Hindi FAQs
[sc_fs_multi_faq headline-0=”h3″ question-0=”आईडीबीआई बैंक की सैलरी क्या है?” answer-0=”आईडीबीआई के कार्यकारी अधिकारी के रूप में वेतन पहले वर्ष में 29,000/- रुपये प्रति माह, दूसरे वर्ष में 31,000/- रुपये प्रति माह और सेवा के तीसरे वर्ष में 34,000/- रुपये प्रति माह मिलेगा।” image-0=”” headline-1=”h3″ question-1=”आईडीबीआई बैंक सरकारी है क्या?” answer-1=”बेशक, आईडीबीआई बैंक एक भारतीय निजी क्षेत्र का बैंक है। आईडीबीआई बैंक लिमिटेड की स्थापना 1964 में हुई थी।” image-1=”” headline-2=”h3″ question-2=”आईडीबीआई में कार्यकारी का काम क्या है?” answer-2=”आईडीबीआई में कार्यकारी की भूमिका ग्राहक सेवा प्रदान करना, खातों को संभालना, नकद लेनदेन का प्रबंधन करना और बैंक में बिक्री और क्रॉस-सेलिंग गतिविधियों में योगदान करना है।” image-2=”” headline-3=”h3″ question-3=”IDBI Executive Recruitment 2023 in Hindi के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?” answer-3=”IDBI Executive Recruitment 2023 in Hindi के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जून 2023 है।” image-3=”” count=”4″ html=”true” css_class=””]
Conculsion
इस लेख में, हमने सभी IDBI Executive Recruitment 2023 से संबंधित जानकारी जैसे आवेदन तिथियां, शुल्क, परीक्षा तिथि, पात्रता मानदंड, IDBI Executive Syllabus 2023, और IDBI Executive Slary के बारे में विस्तार से जाना है। हमें उम्मीद है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा। यदि आपके पास इस लेख या IDBI Executive Recruitment 2023 in Hindi से संबंधित कोई सुझाव या सलाह है तो कृपया नीचे कमेन्ट करें।